फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यूपीपीएससी ने निरस्त किए दो पदों पर चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अभिलेख प्रस्तुत न करने पर सीधी भर्ती के तहत दो पदों पर चयन निरस्त करते हुए रिक्त हुए पदों पर दूसरे अभ्यर्थियों के चयन की संस्तुति की है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य ऑब्स एंड गायनी के पद पर सीमा कुमारी का चयन निरस्त करते हुए रिक्त हुए पद पर मीनाक्षी देवी और एलोपैथिक चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (पब्लिक हेल्थ स्पेशियलिस्ट) के पद पर नितिन कुमार सिंह का चयन निरस्त करते हुए रिक्त हुए पद पर नितिन अग्रवाल के चयन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें