फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन वृद्घि की मांग को लेकर एलआईसी कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Thu, 25 Jun 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने अपनी लंबित वेतनवृद्घि की मांग को लेकर बुधवार को मंडल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। एलआईसी कर्मचारियों का कहना है कि पूरी दुनिया में वित्तीय क्षेत्रों में अफरा-तफरी के बाद भी एलआईसी के हिस्से में लगभग ढाई लाख करोड़ रुपये कुल प्रीमियम का हिस्सा आया है। इसके बाद भी भारत सरकार तथा एलआईसी प्रबंधन कर्मचारियों को 2012 से लंबित वेतन वृद्घि पर हीला हवाली कर रहा है। कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर संघर्ष का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


एलआईसी मंडल कार्यालय पर हुई सभा में इलाहाबाद डिवीजन इंश्योरेंश इंप्लाइज यूनियन के महासचिव अविनाश कुमार मिश्र ने कहा कि अधिकारियों तथा कर्मचारियों के कठोर परिश्रम के चलते इस आर्थिक मंदी में एलआईसी ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि एलआईसी का इतिहास रहा है कि जब इसके खिलाफ संघर्ष किया जाता है तो सम्मान जनक तरीके से वेतन वृद्घि हासिल की जाती है। विरोध प्रदर्शन के दौरान एलआईसी के वाईके श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, अरुण तिवारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें