फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हंडिया में तेंदुए का शोर, बस्ती में हड़कंप

Tue, 24 Mar 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। हंडिया कस्बा वार्ड एक बड़ी चमरौटी में तेंदुआ होने की सूचना पर बस्ती वासियों को सुरक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड एक बड़ी चमरौटी बस्ती के बगल झाड़ी में तेंदुआ का शोर मचने पर हड़कंप मच गया। सोमवार को सुबह आठ बजे के करीब धर्मेंद्र के घर के बगल ग्रामीण जाने लगे, तब काले रंग का एक जानवर पेड़ के पास से जाता दिखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन

एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय, कोतवाल नितेंद्र शुक्ल, वन क्षेत्राधिकारी हंडिया लक्ष्मीकांत दुबे तथा वन दरोगा गोविंद शुक्ल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को सावधानी बरतने तथा पुन: दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने के लिए आगाह किया। वन क्षेत्राधिकारी हंडिया लक्ष्मीकांत दुबे तथा वन दरोगा गोविंद शुक्ल ने कहा कि बस्तीवासियों से मिली जानकारी के आधार पर वह तेंदुआ प्रतीत नहीं हो रहा है। हालांकि, किसी अन्य हमलावर जानवर होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें