फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हनुमानगंज के सुदनीपुर में फिर दिखा तेंदुआ, बच्चों से भरी स्कूल वैन के सामने आया

Wed, 03 Sep 2025 07:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कला गांव में बुधवार को फिर तेंदुआ देखा गया। दिन में स्कूल बच्चों से भरी बैन के सामने आया तो बच्चे डर गए। इसके बाद देर शाम तेंदुआ एक घर के सामने भी देखा गया।
विज्ञापन
हनुमानगंज के सुदनीपुर कला गांव में तीसरी बार दिखा आदमखोर तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कला गांव में बुधवार को फिर तेंदुआ देखा गया। दिन में स्कूल बच्चों से भरी बैन के सामने आया तो बच्चे डर गए। इसके बाद देर शाम तेंदुआ एक घर के सामने भी देखा गया। दोनों जगह सीसीटीवी में तेंदुआ की गतिविधि कैद हो गई है। तेंदुआ दिखने के बाद गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। तेंदुआ देखे जाने की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। 

विज्ञापन


बुधवार को आदमखोर तेंदुआ सुदनीपुर कला में देखा गया। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई है। तेंदुआ सुदनीपुर गांव में तीसरी बार देखा गया है। इसके पहले गांव में वह एक किसान और एक बछड़े पर हमला कर चुका है। वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद वह पकड़ में नहीं आ सका है। 

मलखानपुर में देखा गया था आदमखोर तेंदुआ

सुदनीपुर कला गांव के बाद आदमखोर  तेंदुआ हनुमानगंज के मलखानपुर धनैचा गांव में देखा गया था। यहां पर वन विभाग की टीम ने कानपुर से आए ट्रैंकुलाइजर विशेषज्ञ के माध्यम से उसे खोजने का प्रयास किया था, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। यहां पर उसने एक किसान राजेंद्र प्रसाद को हमला कर घायल कर दिया था।  
विज्ञापन


कई गांव में वन विभाग के कर्मचारी लगा चुके हैं पिंजड़ा व जाल

ग्रामीणों और वन विभाग के लिए एक माह से अधिक समय से सिरदर्द बना तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर है। वन विभाग के कर्मचारी पिंजड़ा व जाल लगा रहे हैं पर तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें