बारा तहसील मुख्यालय पर पानी के अभाव में साफ सफाई नहीं होने से अनुपयोगी शौचालय
लेखपाल संघ तहसील इकाई बारा के अध्यक्ष को बुधवार को एसडीएम बारा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिसकी जानकारी सक्षम अधिकारियों को भेजी गई है।
एसडीएम बारा डाॅक्टर गणेश कनौजिया ने बताया कि लेखपाल अशोक कुमार तिवारी विकास खंड शंकरगढ़ के एक गांव में तैनात हैं, जिसे अनुशासन हीनता और कार्यों में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर जांच की जा रही है। लेखपाल विगत कई वर्षों से शासन के नियमों के विरुद्ध अपने गृह ब्लाॅक में तैनात रहे और विभाग को यह जानकारी नहीं दी। इसके अलावा वह अधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना करते रहे। सरकारी भूमि से कब्जा हटाने एवं अन्य सरकारी कार्यों में लगातार लापरवाही बरतने की शिकायतें आ रही थीं। मौखिक रूप से चेतावनी देने के बावजूद कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हुआ। संबंधित लेखपाल ने बताया कि उन्हें इस विषय में जानकारी नहीं है।
बारा तहसील मुख्यालय पर पानी के अभाव में साफ सफाई नहीं होने से अनुपयोगी शौचालय