फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: लेखपाल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रतापगढ़ में तैनात थे विजय, अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप

Tue, 25 Mar 2025 02:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लेखपाल विजय कुमार गौड के परिजनों ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि लेखपाल ने आत्महत्या के पहले सुसाइड नोट लिखा था, जिसको पुलिस अपने साथ ले गई। 

 
विज्ञापन
लेखपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में नैनी थाना क्षेत्र के तहत काजीपुर मोहल्ले में रहने वाले लेखपाल विजय कुमार गौड पुत्र स्वर्गीय राम जतन गौड का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। मृतक प्रतापगढ़ में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात था।

विज्ञापन

 

परिवार के लोग आगे वाले कमरे में टीवी देख रहे थे, इसी बीच उसने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। लेखपाल के पिता यहां पर सीओडी में काम किया करते थे, चार भाइयों में विजय तीसरे नंबर का था। विजय की उम्र लगभग 42 साल है, उसकी एक बेटी है।

वहीं परिजनों ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि लेखपाल ने आत्महत्या के पहले सुसाइड नोट लिखा था, जिसको पुलिस अपने साथ ले गई। अब मामले को लेकर पुलिस लीपा-पोती कर रही है।

विज्ञापन


फिलहाल परिजन अभी पोस्टपार्टम हाउस में हैं, फोन पर हुई बातचीत के अनुसार उनका कहना है जब तक सुसाइड नोट में दर्ज अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया जाता, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें