फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने सपने में कहा तो छात्रा ने लगा ली आग

Sun, 18 Sep 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कीडगंज इलाके में शनिवार शाम कक्षा छह की छात्रा ने घर के भीतर शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर जुटे पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाकर छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। उसने पुलिस को बताया कि कई साल पहले मर चुकी उसकी मां ने सपने में आकर उसे ऐसा करने के लिए कहा था। इसलिए उसने आग लगा ली। उसकी हालत गंभीर है। 
विज्ञापन

कीडगंज के मलाकराज मोहल्ले में रहने वाले राजेश कुमार कपड़ा की दुकान पर नौकरी करता है। सात साल पहले राजेश की पत्नी सविता की बीमारी से मौत हो गई। पहली पत्नी से राजेश को दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी खुशबू (12) साल छोटा बेटा आठ साल का है। तीन साल पहले राजेश ने सुमन के साथ दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से राजेश को सालभर का बेटा है। शनिवार को उसकी तबीयत खराब थी। राजेश और सुमन बेटे को दिखाने डॉक्टर के पास गए थे। खुशबू भाई-बहन के साथ घर में थी। खुशबू ने शाम लगभग साढ़े चार बजे  घर के अंदर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। बहन को आग की लपटों से घिरा देख छोटा भाई शोर मचाते हुए बाहर भागा। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंची और आग बुझाकर गंभीर हालत में झुलसी छात्रा को एसआरएन अस्पताल ले आए। बेटी के आग लगाने की सूचना पाकर राजेश पत्नी सुमन के साथ पहुंचे। कीडगंज के एसआई शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि झुलसी छात्रा से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मां ने सपने में आकर कहा था। जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं मोहल्ले में चर्चा रही कि दूसरी मां से खुशबू की नहीं बनती है। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें