UP Madhyamic Shiksha seva chayan Board
प्रवक्ता 2011 के 14 विषयों के लिए विद्यालय का आवंटन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2011 में 14 विषयों के परिणाम के बाद विद्यालय आवंटित करने के साथ पैनल जारी कर दिया। चयन बोर्ड के उच सचिव की ओर से जारी विद्यालयों के आवंटन का अभ्यर्थियों को लंबे समय से इंतजार था। चयन बोर्ड की ओर से भौतिक विज्ञान में प्रवक्ता बालक वर्ग के 27 पद, जीव विज्ञान में बालक, बालिका वर्ग के 15 पद शारीरिक शिक्षा बालक वर्ग के दो पद, उर्दू प्रवक्ता बालक वर्ग के एक पद, मनोविज्ञान प्रवक्ता बालक वर्ग के दो पद, गणित प्रवक्ता बालक-बालिका वर्ग के 14 पद, समाजशास्त्र बालक, बालिका वर्ग के नौ पद, भूगोल बालक, बालिका वर्ग के 26 पद, कृषि बालक वर्ग के पांच पद, कला बालक-बालिका वर्ग के सात पद, इतिहास बालक-बालिका वर्ग के 10 पद, हिंदी बालक-बालिका वर्ग के 48 पद, नागरिक शास्त्र के बालक-बालिका वर्ग के 17 पद, वाणिज्य बालक-बालिका वर्ग के 12 पदों के लिए विद्यालयों का आवंटन कर दिया गया है।