फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता के तीन, टीजीटी के चार विषयों के साक्षात्कार 17 फरवरी से

विज्ञापन
Lectrer interview to be held on 17th February
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रवक्ता एवं प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक साक्षात्कार की तिथि जारी की
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता (पीजीटी) के तीन और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा-2016 के चार विषयों के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। प्रवक्ता के पदों का साक्षात्कार 17 से 29 फरवरी और टीजीटी के लिए साक्षात्कार 17 फरवरी से शुरू होकर पांच अप्रैल को पूरा होगा। चयन बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रवक्ता अंग्रेजी का साक्षात्कार 17 से 29 फरवरी, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा का साक्षात्कार 17 से 20 फरवरी, प्रवक्ता गृह विज्ञान का साक्षात्कार 22 से 29 फरवरी के बीच होगा।
टीजीटी विज्ञान के लिए साक्षात्कार 17 फरवरी से पांच अप्रैल के बीच होगा। टीजीटी शारीरिक शिक्षा के लिए साक्षात्कार 17 फरवरी से सात मार्च के बीच, टीजीटी अंग्रेजी के लिए साक्षात्कार 22 फरवरी से पांच अप्रैल तक, टीजीटी गृह विज्ञान के लिए साक्षात्कार 22 फरवरी से 21 मार्च के बीच पूरा होगा। चयन बोर्ड की ओर से प्रवक्ता भर्ती केलिए लिखित परीक्षा एक एवं दो फरवरी 2019 एवं टीजीटी के लिए लिखित परीक्षा आठ एवं नौ मार्च को हुई र्थी। चयन बोर्ड की ओर से प्रवक्ता एवं टीजीटी की लिखित परीक्षा का परिणाम 25 एवं 26 अक्तूबर को घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता एवं टीजीटी के लिए साक्षात्कार की तिथि, विषयवार अभ्यर्थियों की सूची चयन बोर्ड की वेबसाइट पर दे दी गई है। चयन बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि साक्षात्कार की सूची में शामिल अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों को भली-भांति अध्ययन करके, परीक्षा पोर्टल से साक्षात्कार के लिए पत्र डाउनलोड कर लें। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी अपने मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित हों। पहले बैच के अभ्यर्थी 10 बजे एवं दूसरे बैच के अभ्यर्थी एक बजे से उपस्थित हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें