फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता के सपने देखना छोड़ दें राहुल: उमा भारती

Fri, 04 May 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बृहस्पतिवार को संगमनगरी में अपने 60वें जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। कहा कि राहुल को फिलहाल सत्ता के सपने देखना छोड़ देना चाहिए। वह चाहे जितनी भी मेहनत कर लें, अगले 30-40 वर्षों तक सत्ता में वापसी नहीं कर सकते। इससे पहले उन्होंने मंदिरों में पूजा-आरती की। शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की और उनके जन्मदिन की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन


अलोपीबाग में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के आश्रम में जन्मदिन मनाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर, कांग्रेस आने वाले चालीस वर्षों के बाद भी सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही है, तो उसके लिए भी उसे अभी से कड़ी मेहनत करनी होगी। कहा कि कांग्रेस संसद में गतिरोध पैदा कर जो लड़ाई लड़ना चाह रही है, वह ठीक नहीं है। यह लड़ाई उसे सड़क पर लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों के पास पीएम मोदी के विरोध के अलावा कोई एजेंडा नहीं रह गया है। कांग्रेस और विरोधी दल पीएम का जितना विरोध करेंगे, वह उतना ही मजबूत होते जाएंगे।

उमा भारती ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अगले वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं होंगी। लेकिन, वह राजनीति में सक्रिय रहेंगी और संगठन के लिए काम करती रहेंगी।
विज्ञापन


अपने जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की। अलोपीबाग स्थित स्वामी वासुदेवानंद के शंकराचार्य आश्रम में समारोह के दौरान उन पर देर तक फूलों की बारिश की गई। इससे पहले वह दिन के करीब 10:30 बजे सबसे पहले दशाश्वमेध घाट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचीं। वहां आरती-पूजा के बाद वह त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमानजी के दरबार में गईं। वहां सविधि पूजन के बाद गायों को चारा खिलाया। इसके बाद नागवासुकि मंदिर पहुंचकर अभिषेक और आरती की। दिन के करीब 12 बजे वह अलोपीबाग स्थित आश्रम पहुंचीं। वहां शिव मंदिर में अभिषेक के बाद वह सीधे मंडप में गईं, जहां अपने संन्यास से लेकर राजनीति तक के कई संस्मरणों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने दो भजन भी गुनगुनाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें