अनंतिम मतदाता सूची पर ऑनलाइन आपत्तियां
गर्मी की छुट्टियों के दौरान 17 जून को जारी होने वाली अनांतिम मतदाता सूची पर घर बैठे ऑनलाइन आपत्तियां दाखिल कर सकेंगे। चुनाव समिति अनांतिम मतदाता सूची के साथ व्हाट्सअप नंबर व ईमेल आईडी भी जारी करेगी।
नामांकन शुल्क में कमी के आसार नहीं
चुनाव समिति के समक्ष प्रत्याशियों ने नामांकन शुल्क में कमी करने की मांग को दोहराया है। हालांकि, चुनाव समिति राहत देने के मूड में नहीं है। प्रत्याशियों का कहना है कि इस बार का चुनाव हाईकोर्ट की नवनिर्मिति 14 मंजिली अधिवक्ता चैंबर और मल्टी लेवल पार्किंग में ही मतदान कराए जाने की योजना है। ऐसे में चुनाव खर्च में काफी कमी आएगी। लिहाजा, नामांकन शुल्क कम किया जाना चाहिए।
वहीं,चुनाव समिति का कहना है कि यह उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर है। इस संबंध में एल्डर कमेटी को ही फैसला लेना है। गौरतलब है कि पिछले चुनाव से ही नामांकन शुल्क में भारी इजाफा हुआ था। इसे लेकर विरोध हुआ था, लेकिन हुआ कुछ नहीं। इस बार फिर विरोध का सुर जोर पकड़ रहा है।