फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी के वकीलों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी

Sat, 21 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर में 11 मार्च को हुई अधिवक्ता नबी अहमद की हत्या के विरोध में वकील की हड़ताल दसवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को आम सभा में निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता सोमवार को संघ भवन पर उपस्थित होंगे। उसके बाद कमिश्नर के पास जाकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपेंगे। ज्ञापन मृतक नबी अहमद के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने तथा डीएम और एसएसपी के स्थानांतरण की मांग को लेकर दिया जाएगा। प्रदेश के सभी जिला अधिवक्ता संघ इसके बाद पुन: संघ भवन पर एकत्र होकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


आम सभा में सांसद फूलपुर केशव प्रसाद मौर्य भी वकीलों के बीच पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं को सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि उनकी जब भी आवश्यकता होगी वकीलों के साथ रहेंगे। शुक्रवार को आम सभा में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी और आईके चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव विवेकानंद पाठक ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें