फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चौकी प्रभारी से विवाद के बाद अधिवक्ताओं ने जीटी रोड पर दिया धरना

Sun, 20 Sep 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो हनुमानगंज सरायइनायत थाने के सामने धरने पर बैठे अधिवक्ता एवं ग्रामीण, बातचीत करते एसीपी हंड
विज्ञापन
सरायइनायत थाने में एक अधिवक्ता और हनुमानगंज चौकी प्रभारी के बीच शनिवार शाम बहस हो गई। अधिवक्ता ने चौकी प्रभारी पर दुर्व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं और ग्रामीणों ने थाने के सामने जीटी रोड पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के अधिवक्ता आशीष कुमार त्रिपाठी अपने मुवक्किल के रास्ते के विवाद की पैरवी करने थाने आए थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान उनकी चौकी प्रभारी दिनेश सिंह से किसी बात पर विवाद हो गया। अधिवक्ता का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता की और ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी की। विरोध करने पर उन्हें देख लेने की धमकी भी दी गई। जानकारी मिलने पर कई अधिवक्ता और ब्राह्मण समाज के लोग थाने के बाहर जमा हो गए। उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जीटी रोड पर धरना शुरू कर दिया।
एसीपी हंडिया ने मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, आक्रोशित अधिवक्ता चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत ने चौकी प्रभारी दिनेश सिंह को लाइन हाजिर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भी भरोसा दिलाया। इस आश्वासन के बाद रात करीब नौ बजे धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें