Prayagraj News : माफिया अतीक और अशरफ को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को कचहरी में पेशी पर लाए जाने पर अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने अतीक को घेरकर गालियां दीं और जमकर भला बुरा कहा। हत्यारों को फांसी दो फांसी दो के नारे लगाए गए। अधिवक्ताओं ने कहा कि मारो इसको, इसने हमारे अधिवक्ता भाई की हत्या की है। अधिवक्ताओं के उग्र रूप को देखकर पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
किसी तरह से अधिवक्ताओं को काबू करके अतीक और अशरफ को कोर्ट में न्यायाधीश के सामने प्रस्तुत किया गया। दोनों माफिया भाइयों के कोर्ट पहुंचने ही अधिवक्ता आग बबूला हो गए और दोनों को गाली देने लगे। साथ ही उन दोनों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे माहौल गर्म हो गया। अधिवक्ताओं को काबू करने में पुलिस बल के पसीने छूट गए।