तीन दिन पहले साथी पर हुए हमले की प्राथमिकी दर्ज न किए जाने से तहसील अधिवक्ताओं में पुलिसिया रवैए के प्रति गहरी नाराजगी व्याप्त है। अधिवक्ता परिषद हंडिया के अध्यक्ष राजेश्वरनाथ मिश्र व मंत्री सत्येंद्रनाथ पांडेय की अगुवाई में वकीलों ने कार्य बहिष्कार करके आक्रोश जताया। धारूपुर गांव निवासी अधिवक्ता प्रवीण शुक्ला का आरोप है कि बीते 16 मार्च को सुबह वह अपनी कार से अदालत जा रहे थे। रास्ते में ही परवा गांव के कई लोगों ने उन्हें रोक लिए। इसके बाद उनके साथ मारपीट की।