फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्राथमिकी दर्ज न करने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश, कार्य बहिष्कार

Thu, 19 Mar 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले साथी पर हुए हमले की प्राथमिकी दर्ज न किए जाने से तहसील अधिवक्ताओं में पुलिसिया रवैए के प्रति गहरी नाराजगी व्याप्त है। अधिवक्ता परिषद हंडिया के अध्यक्ष राजेश्वरनाथ मिश्र व मंत्री सत्येंद्रनाथ पांडेय की अगुवाई में वकीलों ने कार्य बहिष्कार करके आक्रोश जताया। धारूपुर गांव निवासी अधिवक्ता प्रवीण शुक्ला का आरोप है कि बीते 16 मार्च को सुबह वह अपनी कार से अदालत जा रहे थे। रास्ते में ही परवा गांव के कई लोगों ने उन्हें रोक लिए। इसके बाद उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें