सोरांव -- शासन द्वारा भूमि रजिस्ट्री प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव किए जाने पर वकीलों ने किया
- फोटो : Archive
सरकार द्वारा रजिस्ट्री प्रक्रिया में बदलाव की आशंका से सोरांव तहसील के वकील आक्रोशित हैं। सोमवार को उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन सोरांव के निवर्तमान महामंत्री राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि यदि यह प्रक्रिया शुरू हुई तो लोगों को गंभीर खामियां भुगतनी पड़ सकती हैं। वकीलों ने सरकार से मांग की कि इस प्रक्रिया को जन सेवा केंद्रों तथा साइबर कैफे के माध्यम से लागू न किया जाए। इस दौरान दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।