फोटो परिचय। हंडिया तहसील के मेन गेट पर ताला बंद करके नाराजगी जताते वकील
- फोटो : Archive
तहसील में समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को मेन गेट में ताला बंद करके विरोध प्रदर्शन किया, जिससे पूरी तरह न्यायालय व कार्यालयों का कार्य प्रभावित रहा। तहसीलदार की ओर से बुधवार को बैठक करके समस्याओं का निराकरण किए जाने का भरोसा दिया गया था। बुधवार को लगभग 11:30 बजे तक तहसीलदार के न आने से अधिवक्ताओं की नाराजगी बढ़ गई और मेन गेट में दूसरे दिन भी ताला बंद कर दिया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं के निदान के लिए तहसील प्रशासन की ओर से कदम नहीं उठाया गया तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर देवेंद्र कुमार यादव, बलराम यादव, वेदप्रकाश शुक्ला, समरजीत यादव, रामचंद्र, राम सिंह, दिलीप तिवारी समेत अधिवक्ता गण मौजूद रहे।