फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मुंबई में हार्ट अटैक से युवक की मौत, गांव पहुंचा शव

Thu, 16 Jul 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मृतक मनोज कनौजिया की फाइल फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के निरिया गांव निवासी मनोज कुमार कनौजिया (37) की मुंबई में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मंगलवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से उसका शव गांव पहुंचा। बुधवार को डीहा गंगा घाट पर मनोज का अंतिम संस्कार किया गया। मनोज परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। तीन दिन पहले अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें