फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने जलाई चाइनीज सामान की होली

Tue, 28 Jun 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सोमवार को चाइना के सामानो की होलिका जलाते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भारत के एनसीजी सदस्यता में चीन द्वारा अंड़गा लगाने से नाराज हाईकोर्ट के वकीलों ने सोमवार को चाइनीज सामान की होली जलाई है। इसके साथ वकीलों ने आम जनता से अपील की है कि वह चाइनीज सामान का बहिष्कार करें क्योंकि चीन एक ओर तो भारत से भारी आर्थिक लाभ कमा रहा है दूसरी ओर वह हमारे देश की तरक्की रोकने और पाकिस्तान को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटा है। होली दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता हाईकोर्ट बार के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु पांडेय ने किया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट गेट संख्या चार के पास आज दिन में एकत्र होकर काफी मात्रा में चाइनीज खिलौने और दूसरी उपयोग की वस्तुएं एकत्र कर उसको आग लगा दी तथा प्रतीकात्मक रूप से चीन की भारत नीति का विरोध किया। विष्णु पांडेय ने कहा कि भारत पूरी दुनिया के सामने महाशक्ति बन कर उभर रहा है इसी वजह से दुनिया के अधिकांश देश उसे एनएसजी में प्रवेश का समर्थन दे रहे हैं चीन भारत की बढ़ती शक्ति से घबरा कर उसका रास्ता रोक रहा है जबकि भारतीय बाजार की वजह से उसकी अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। वकीलों ने आम जनता से भी चाइनीज सामान का बहिष्कार करने की अपील की है। कार्यक्रम का संचालन मोहित शुक्ला ने किया। इसमें आलोक मिश्र, मनमोहन सचदेवा, राजेश शुक्ल, रामजी शुक्ल, लक्ष्मीकांत ओझा, अमित शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, मनीष देव सांडिल्य, हरिदर्शन, रवीश कुमार सिंह, रोहित तिवारी, राजेश पांडेय, आशीष शुक्ला, देवी प्रसाद सिंह, कमल सिंह पटेल आदि लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें