फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अधिवक्ताओं का विवाद खत्म, सप्ताह भर से बना था तनाव

Thu, 01 Oct 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा तहसील में अधिवक्ताओं के दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद बने तनाव का पटाक्षेप होने के बाद ग - फोटो : संगठन
विज्ञापन
तहसील सभागार में टीनशेड लगाने पर अधिवक्ताओं के दो पक्षों में हुई मारपीट से उत्पन्न तनाव का बुधवार को खत्म हुआ। बार काउंसिल उप्र के पूर्व चेयरमैन देवेंद्र मिश्र नगरहा और हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुशील मिश्रा की मौजदूगी में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ तहसील सभागार में बैठक कर विवाद खत्म किया गया। साथ ही पहले से प्रस्तावित जमीन पर लाइब्रेरी बनाने और खाली जगहों पर बार एसोसिएशन की सहमति पर चेंबर बनाने के आश्वासन पर मामला सुलझ गया।
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले तहसील सभागार में प्रस्तावित लाइब्रेरी की जमीन पर टीनशेड लगाने पर अधिवक्ताओं के दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री सहित कई अधिवक्ताओं के खिलाफ एससीएसटी की एफआईआर भी हुई थी। इस दाैरान एसीपी मेजा बृजेश पाठक, एसपी मिश्रा, सतीष चन्द्र दूबे, आनन्द पाण्डेय, कृष्णाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें