फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एलएलबी छात्र की पिटाई का आरोप अधिवक्ताओं ने थाने में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना में एलएलबी छात्र आदर्श मिश्रा की पिटाई का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। प्रभारी कुशल कुमार तिवारी और एसएसआई संजीव कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। खबर लिखी जाने तक प्रदर्शन जारी था। उधर, आरोपी दरोगा से धक्कामुक्की का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि ट्रक ओवरटेक करने पर बुधवार रात यूनाइटेड काॅलेज के पास एडीए कॉलोनी नैनी निवासी आदर्श के साथ मारपीट हुई। शिकायत लेकर वह थाने पहुंचा तो दरोगा ने उसे थाने में बिठा लिया। उस समय थाना प्रभारी कुशल तिवारी भी मौजूद थे। आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई की जगह दरोगा ने छात्र को ही रात भर थाने पर बिठाए रखा और पिटाई की। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
जानकारी पर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता थाने पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी दरोगा से अधिवक्ताओं की नोकझोंक व धक्कामुक्की हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उधर छात्र के पिता श्याम मिश्रा ने आरोप लगाया कि बेटे की सोने की चेन व अंगूठी भी गायब है। थाने में हंगामे की जानकारी पर प्रभारी एसीपी विवेक यादव पहुंचे और अधिवक्ताओं से बात की। उन्हें जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक अधिवक्ता थाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

इस मामले में प्रभारी एसीपी विवेक यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को रजनीश उपाध्याय नाम के ट्रक ड्राइवर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि जब वह रात में ट्रक लेकर मेजा की ओर जा रहा था तभी बाइकसवार तीन युवकों ने उससे मारपीट की। साथ ही पत्थर मारकर उसके ट्रक का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया।
जांच के क्रम में थाने पर उपस्थित आदर्श मिश्रा ने अपना स्वास्थ्य ठीक ना होने की बात बताई,जिस पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई। आदर्श ने दरोगा संजीव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया, जिसके संबंध में विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें