फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की बेटी से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग

Sun, 04 Oct 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कंपनी बाग के पास शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाश युवती के गले से चेन छीनकर भाग निकले। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों को दौड़ाया लेकिन पकड़ नहीं पाए।
विज्ञापन

कर्नलगंज के रहने वाले  कृपा शंकर तिवारी वकील हैं। उनकी बेटी सविता रोज मार्निंग वॉक करने कंपनी बाग जाती है। शनिवार सुबह भी सविता कंपनी बाग से टहल कर घर लौट रही थी। कंपनी बाग के बाहर निकलते ही कुछ दूर आगे जाने पर बाइक सवार बदमाश पीछे आए। सविता के गले से चेन झपटकर भाग निकले। छिनैँती के बाद सविता ने घर वालों और पुलिस को सूचना दी। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

दुकान में महिला से छेड़खानी
इलाहाबाद(ब्यूरो)। शहर के कटरा स्थित एक दुकान में खरीदारी करने गई महिला से कर्मचारी ने छेड़खानी की। महिला ने विरोध किया तो कर्मचारी ने महिला के साथ मारपीट की। महिला की तहरीर पर दुकान के कर्मचारी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गोविंदपुर की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ शनिवार को खरीदारी करने कटरा आई थी। वह लक्ष्मी टॉकीज के पास माधवकुंज अपार्टमेंट   बालाजी इंटरप्राइजेज में खरीदारी करने गई थीं। महिला के साथ दुकान का कर्मचारी राजेश अश्लील हरकत करने लगा। इस पर महिला ने विरोध किया तो राजेश मारपीट पर आमादा हो गया। शोर शराबा मचा तो भीड़ जुट गई। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। महिला की तहरीर पर कर्मचारी राजेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें