फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास में घुसकर विधि छात्र पर बोला हमला, भगदड़

विज्ञापन
Law student attacked after entering class, chaos
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की विधि संकाय में पढ़ने वाले छात्र विकास पाठक को क्लास में घुसकर पीटा गया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बेतहाशा पिटाई से छात्र लहूलुहान हो गया जिसके बाद हमलावर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद व आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब हुई। बिकास पाठक पुत्र हरिकेश पाठक मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वह इविवि से विधि की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब वह परिसर में ही था। तभी अविनाश यादव नाम का युवक आठ अज्ञात लोगों के साथ आया और उसे क्लास में खींचकर पीटना शुरू कर दिया। बेतहाश पिटाई से उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई जिससे वह लहुलूहान हो गया। घटना से अफरातफरी फैल गई और छात्र-छात्राएं इधर उधर भागने लगे। उधर हमलावर कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। लहुलुहान हालत में ही भुक्तभोगी पहले विवि पुलिस चौकी पहुंचा जहां से उसे थाने ले जाया गया। इसके बाद उसकी ओर से दी गई तहरीर पर एक नामजद व अन्य अज्ञात पर मारपीट, गालीगलौज व धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि फ्रेशर फंक्शन के विवाद को लेकर घटना अंजाम दी गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें