फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जमीन विवाद में चटकीं लाठियां, चार लोग घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए हैं। जिसमें तीन की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एक पक्ष ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन




उक्त गांव निवासी सुरेश विश्वकर्मा व भाईलाल के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में कई बार पंचायत भी हुई लेकिन बात नहीं बनी। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक पक्ष के सदस्यों ने जमीन पर कब्जा करने से मना करते हुए लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया।
मारपीट में दोनों पक्ष से राजेश कुमार, नीरज कुमार, रमेश कुमार और सुरेश कुमार को चोटें आई हैं। खून से लथपथ चोटिल नवाबगंज थाना पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार भेज दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नीरज, राजेश और सुरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेंद्र सिंह ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एक पक्ष से तहरीर मिली है। घटना की जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें