फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात आंधी से आफत

Tue, 24 May 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
देर रात अायी अांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
एक दिन पहले ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने से और रात में 30 डिग्री से अधिक होेने पर इलाहाबाद के ऊपरी हिस्सों में निम्म वायु दाब का केंद्र सोमवार की रात आंधी के रूप में आफत लेकर आया। शाम आसमान में बादलों की लुकाछिपी के बीच देर रात तेज आंधी ने बिजली उड़ा दी। हर तरफ धूल का गुबार ही था। बाद में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। चौराहों पर लगे होर्डिंग और कई जगह पेड़ उखड़ गए। सड़कों पर पेड़ों की टहनियां बिखरी रहीं। कई मोहल्लों में बिजली के खंभे टेढ़े हुए तो कहीं जमीन से ही उखड़ गए। रामबाग में एक फुटपाथ के होटल की बल्ली गिरने से तीन लोग जख्मी हो गए। पश्चिमी हवाओं के प्रभावी होने से आई आंधी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान दो डिग्री नीचे गिरकर 40 के पास आ गया लेकिन बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तेज तपिश और पश्चिमी हवाओं के चलते बारिश की संभावना बनी है। कहीं तेज और कहीं धीमी बौछारें पड़ सकती हैं।

सोमवार की सुबह से गर्मी अपने शबाब पर थी। लोगों को आशा थी कि तापमान रविवार की तरह चढ़ेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। निमभन वायुदाब का क्षेत्र बनने से पश्चिमी हवाएं चलने लगीं। इससे शाम चार बजे के बाद बादल उमड़ आए। लोगों को लगा कि वे इतने दिनों की गर्मी दूर कर देंगे लेकिन वे ललचा कर ही चले गए। हालांकि देश के उत्तरी हिस्सों में बादलों ने लोगों की उम्मीदों को कायम रखते हुए बारिश कर दी लेकिन इलाहाबाद में बादल छाए और निकल गए। देर रात करीब पौने एक बजे आई आंधी से तापमान और लुढ़क गया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। सड़क किनारे दुकानें लगाए लोग सामान बचाते रहे। ज्यादातर दिक्कत रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के आसपास हुई। आंधी थमी तो फीडर के अनुसार बिजली आपूर्ति क्रमश: बहाल की गई। जम्फर उड़ने और तार टूटने से कई इलाकों में बिजली गुल ही रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करेलाबाग में आज गुल रहेगी बिजली
करेलाबाग सबस्टेशन पर मरम्मत कार्य होने से मंगलवार को बिजली गुल रहेगी। सबस्टशेन पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक काम होगा इससे बिजली भी सात घंटे गायब रहेगी। यह जानकारी एसडीओ करेली ने दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें