Last year, the brothers came from India to meet the Minister of State for Railways, GM NCR
रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगड़ी अपने कार्यकाल के दौरान पिछले वर्ष 18 सितंबर को ही प्रयागराज आए थे। हालांकि उनका यह दौरा बेहद संक्षिप्त ही रहा। वंदे भारत एक्सप्रेस से वाराणसी जाने के दौरान जब उनकी ट्रेन यहां रुकी तो वह प्लेटफार्म पर उतरे।
इस दौरान जीएम एनसीआर राजीव चौधरी ने उनकी अगुवाई की । बुधवार की रात उनके निधन की सूचना मिलने के बाद जीएम एनसीआर समेत तमाम अफसरों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
दरअसल पिछले वर्ष 18 सितंबर को ही मेक इन इंडिया के तहत बनी देश वंदे भारत एक्सप्रेस में मौजूद सुविधाओं का ऑनबोर्ड निरीक्षण करने के लिए ही रेल राज्य मंत्री इस ट्रेन से वाराणसी जा रहे थे।
दिन में12 बजे जब ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंची तो अपने फोन नंबर 6 पर जीएम एनसीआर राजीव चौधरी, डीआरएम अमिताभ समेत तमाम अफसर उनके पास पहुंचे इस दौरान खड़े-खड़े ही रेल राज्य मंत्री ने ट्रेनों की समय पालनता में सुधार होने पर एनसीआर के अफसरों की तारीफ भी की ।
रेलवे के अफसर बताते हैं कि सुरेश अंगड़ी का शुरू से ही रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने पर जोर रहा। लॉकडाउन के दौरान वह समय-समय पर एनसीआर समेत तमाम जोनल रेलवे में होने वाले मेंटेनेंस के कार्य की समीक्षा भी करते रहे। बीते 2 माह के दौरान हर महीने की अंतिम कार्य दिवस के उपलक्ष्य पर रेल कर्मियों के सेवानिवृत्ति समारोह में भी उन्होंने शिरकत की।
एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उनके निधन से जीएम एनसीआर समेत रेल परिवार के हर एक सदस्य काफी दुखी है।