फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों को आज मिलेगा लैपटाप

विज्ञापन
laptop - फोटो : laptop
विज्ञापन
लेखपालों को आज मिलेगा लैपटॉप
विज्ञापन

0 दिया जाएगा प्रशिक्षण, अब नेट पैक के खर्च की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जिले के करीब 500 लेखपालों की लैपटॉप की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में बृहस्पतिवार को उन्हें लैपटॉप मिलेगा। साथ ही उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। हालांकि, अभी उन्हें खुद के खर्च पर नेट पैक लेना होगा। इसके लिए उन्होंने मांग शुरू कर दी है।
लेखपाल छह सूत्रीय मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इसमें एक मांग लैपटॉप की भी रही। लैपटॉप का वितरण सभी आठ तहसील में तैनात लेखपालों को किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के संयुक्त सचिव अवनीश पांडेय का कहना है कि प्रदेश सरकार की इस घोषणा के बाद उनकी एक मांग तो पूरी हो जाएगी लेकिन, उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। नेट पैक के खर्च का भुगतान उन्हें नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी ने इस विषय को राजस्व परिषद में रखा है। जल्द ही यह मांग पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
जिला उद्योग बंधु की बैठक 29 को
प्रयागराज। उपायुक्त उद्योग अजय कुमार चौरसिया के अनुसार डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक दिनांक 29 जून शाम पांच बजे कलेक्ट्रेट में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें