कौड़िहार थाना क्षेत्र के कटरा निवासी नकल माफिया सोनू सिंह यादव की पत्नी के नाम दर्ज करीब 60 लाख रुपये की भूमि को पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कुर्क कर दिया गया।
कौड़िहार थाना क्षेत्र के कटरा निवासी नकल माफिया सोनू सिंह यादव की पत्नी के नाम दर्ज करीब 60 लाख रुपये की भूमि को पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कुर्क कर दिया गया। सोनू यादव के खिलाफ, नवाबगंज, झूंसी और सोरांव में कुल आठ मामले दर्ज हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट सोरांव भारती मीणा के नेतृत्व में एसीपी श्यामजीत प्रमिला सिंह और प्रभारी निरीक्षक सोरांव केशव वर्मा के साथ पुलिस और राजस्व की टीम ने सोरांव थाना क्षेत्र के राजापुर मल्हुआ में अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क कर दिया। इसके पहले मुनादी कराई गई भूमि पर प्रशासन का बोर्ड लगा दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार विवेचना में यह तथ्य सामने आए हैं कि सोनू सिंह यादव और उसकी पत्नी शारदा देवी के द्वारा लोगों को डरा धमकाकर यह भूमि अर्जित की गई है। शारदा देवी के खिलाफ सोरांव, नवाबगंज और झूंसी में तीन मामले दर्ज हैं जबकि सोनू के खिलाफ आठ मुकदमे पंजीकृत हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके गिरोह में कई लोग शामिल हैं। गिरोह का संचालन सोनू के द्वारा किया जाता है।