फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अस्पताल के लिए चिह्नित जमीन भूमाफिया से छुड़ाई, वापस ग्राम सभा में दर्ज

Fri, 19 Sep 2025 04:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला प्रशासन ने सोरांव तहसील में भूमाफिया के नाम 16 करोड़ की जमीन वापस ग्राम सभा बंजर खाते में दर्ज कर दी। यह कार्रवाई सोरांव के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हीरालाल सैनी को पार्षद आरती मौर्य व प्रमोद मौर्य से प्राप्त शिकायत पर हुई जांच के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
ग्राम सभा की भूमि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला प्रशासन ने सोरांव तहसील में भूमाफिया के नाम 16 करोड़ की जमीन वापस ग्राम सभा बंजर खाते में दर्ज कर दी। यह कार्रवाई सोरांव के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हीरालाल सैनी को पार्षद आरती मौर्य व प्रमोद मौर्य से प्राप्त शिकायत पर हुई जांच के आधार पर की गई है। उपजिलाधिकारी सोरांव ने बताया कि ग्राम सभा की यह जमीन 50 बेड के अस्पताल के लिए पूर्व में चिह्नित की गई थी लेकिन इस बीच भूमाफिया ने ग्राम सभा की इस जमीन को खुर्द वर्द करके हड़पने का प्रयास किया। जमीन को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल के नाम पर स्थानांतरित करने की करवाई शीघ्र की जाएगी।

विज्ञापन


वार्ड 39 मलाक हरहर की पार्षद आरती मौर्य व प्रमोद मौर्य ने एसडीएम सोरांव के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि नगर निगम सीमा में तहसील सोरांव के ग्राम महरूडीह में (गाटा संख्या 425, क्षेत्रफल .3060 हेक्टेयर) प्रयागराज-लखनऊ मार्ग से लगी ग्राम सभा बंजर खाते की बेशकीमती जमीन है। जमीन को भूमाफिया ने फर्जी दस्तावेजों तैयार कराकर अपने और अपनी पत्नी के नाम दर्ज करा लिया है।

इसकी जांच नायब तहसीलदार मध्यवर्ती से कराए जाने पर महरूडीह निवासी हीरालाल यादव पुत्र रणविजय एवं कुसुम देवी पत्नी हीरा लाल यादव का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाम दर्ज होने की शिकायत सही पाई गई। मामले को धारा 38 (5) में दर्ज कर ग्राम सभा वकील को सुनकर उपजिलाधिकारी सोरांव में जमीन ग्राम सभा में वापस दर्ज करने के आदेश के साथ भूमाफियों के विरुद्ध जांचकर कराकर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें