फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, एक घायल, पांच नामजद

Thu, 02 May 2019 01:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

 शौच के लिए घर से बाहर जा रहे एक व्यक्ति को जमीन के विवाद को लेकर पांच लोगों ने जमकर पीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज हेतु एसआरएन अस्पताल भेजा गया। बेटे के तहरीर पर मारपीट, गाली, गलौच, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के महुआरी खुर्द निवासी रफिक आलम ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी कि उनके पिता आलमगीर 27 अप्रैल को सुबह लगभग छ: बजे घर से दैनिक क्रिया हेतु बाहर जा रहे थे। तभी पुरानी जमीनी विवाद को लेकर उन्हीं के गांव निवासी लाल मोहम्मद, खुश मोहम्मद, मोहर्रम अली, फकरे आलम, जमील अली ने उन्हें रोककर गाली देते हुए गड़ासा और कटवासा से मारपीट कर लहुलूहान कर दिया। जिनका घायल अवस्था में एसआरएन अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


पुत्र के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें