फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बैंक मैनेजर के सूने घर से लाखों की चोरी, परिवार के लोग गए थे मिर्जापुर

Thu, 04 Jan 2024 01:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक के सूने घर से चोर नकदी समेत लाखों के जेवर उठा ले गए। नए साल के मौके पर मैनेजर के परिवार के लोग अपने पैतृक निवास मिर्जापुर गए थे। बैंक मैनेजर भदोही के गोपीगंज शाखा में तैनात हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
विज्ञापन
घर में चोरी। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवप्रयागम झलवा में पंजाब नेशनल बैंक के अफसर आलोक श्रीवास्तव के घर से 10 हजार रुपये नकद समेत लाखों की चोरी हो गई। आलोक पीएनबी की गोपीगंज शाखा में तैनात हैं। उनका पूरा परिवार एक जनवरी को मिर्जापुर स्थित पैतृक घर गया था। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। घर से कीमती गहने पार कर दिए। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश घर के भीतर घुसते नजर आए हैं। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें