फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जीरो पर लग रहे लाखों के दांव, जयपुर की लाइन से ऑनलाइन सट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में इस बार जीत-हार व टॉस ही नहीं, बल्कि जीरो पर भी लाखों के दांव लग रहे हैं। ऑनलाइन सट्टे का यह खेल जयपुर से लाइन लेकर शुरू किया गया है। राजस्थान में बैठे बुकीज अलग-अलग इलाकों में बैठे एजेंटों के जरिये खेल संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्राें का कहना है कि आईपीएल सट्टेबाजी में हार-जीत या टॉस पर दांव लगाना आम बात है। इस बार शहर में चल रहे सट्टेबाजी के खेल में जीरो पर भी दांव लग रहे हैं। मसलन किसी बल्लेबाज के जीरो पर आउट होने को लेकर भी सट्टा लगाया जा रहा है। इसके अलावा मैच या पारी में कितने बल्लेबाज जीरो पर आउट होंगे, इस पर भी लाखों के वारे न्यारे हो रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि जयपुर से लाइन लेकर शहर में अलग-अलग बैठे एजेंट ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। यह पूरा खेल ऑनलाइन चल रहा है। इसमें दांव लगाने से लेकर पेमेंट तक ऑनलाइन ही जमा व भुगतान होता है। व्हाट्सएप के साथ ही वॉइस कॉलिंग के लिए एजेंट व सट्टा खेलने वाले मोबाइल एप का भी इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

शहर में जिन स्थानों पर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा चल रहा है, उसमें मुट्ठीगंज के कटघर, अल्लापुर, धूमनगंज व बेनीगंज शामिल हैं। अल्लापुर में नरेश, बेनीगंज में लाला, कटघर में दीपक महेवा व धूमनगंज में ऋषि बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन



फिलहाल, कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी टीमों को एक्टिव किया गया है। ऑनलाइन सट्टे में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभिजीत कुमार, एडीसीपी नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें