फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीएचसी कौड़िहार में टेक्नीशियन का अभाव, एक्सरे कक्ष में लटका ताला

Wed, 01 Apr 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय नवाबगंज 01 सीएचसी कौड़िहार के एक्स-रे रूम में लटका ताला
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कौड़िहार में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर चुकी हैं। अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से लगी आधुनिक एक्सरे मशीन बीते कई महीनों से धूल फांक रही है। तकनीशियन न होने के कारण एक्सरे कक्ष में ताला लटका है, जिससे गरीब मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कई मरीजों को एक्सरे की सलाह दी, लेकिन सुविधा न मिलने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। कई मरीज मजबूरी में निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों पर ऊंचे दामों पर एक्सरे कराने को विवश दिखे। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार साल भर पहले यहां मशीन लगाई गई थी।
कर्मचारियों की कमी के कारण बंद एक्सरे मशीन कमरे में धूल फांकती रही। किसी तरह महिला तकनीशियन वंदना की तैनाती हुई, लेकिन उनके मातृत्व अवकाश पर जाने के बाद से संकट फिर गहरा गया। बताया जाता है कि बीच में सोरांव सीएचसी के तकनीशियन सत्येंद्र कुमार को महाकुंभ मेले के बाद कौड़िहार सीएचसी भेजा गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में उनका पुनः सोरांव बुला लिया गया।
विज्ञापन

-एक्सरे टेक्नीशियन की कमी से दिक्कत आ रही है। जांच की आवश्यकता को देखते हुए उच्च अधिकारी को अवगत कराते हुए पत्र लिखा गया है। समस्या के शीघ्र निदान होने की संभावना है। -डॉ. अमरेश वर्मा, अधीक्षक सीएचसी कौड़िहार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें