फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश में मजदूर का कच्चा मकान गिरा, परिवार बेघर

Thu, 20 Aug 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहिउद्दीनपुर गांव में मंगलवार रात मूसलाधार बारिश से एक मजदूर का कच्चा मकान ढह गया। इससे गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। गांव निवासी मंगल विश्वकर्मा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने से चारपाई, बर्तन और कपड़े जैसे घरेलू सामान नष्ट हो गए। ग्राम प्रधान इसरार अहमद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लेखपाल को सूचना देकर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से तत्काल मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें