पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
- फोटो : अमर उजाला
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जोगीपुर के मझियारी गांव में पैसा मांगने गए राम कैलाश पटेल (45) पुत्र छोटेलाल की लाठियों से पीट पीट कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के सगे दो भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गांव के रोहित कुमार और मोहित कुमार नागपुर में घरों के पेंटिंग का ठेके पर लेकर गांव के लोगों से पेंटिंग का काम करवाते हैंं। जिसमें राम कैलाश पटेल भी पेंटींग का काम करता था।दो माह पूर्व बेटी की शादी के लिए राम कैलाश घर आ गया था और छोटी बेटी पूनम देवी की शादी की थी तब से वह इधर-उधर मजदूरी करता था।
बकाया उधारी छह हजार रूपए मांगने पर राम कैलाश को पडा भारी बदले में मिली मौत
दो दिन पूर्व नागपुर से गांव आए दो सगे भाइयों से मजदूरी का बकाया छह हजार रुपये मांगने सोमवार को दोपहर में राम कैलाश गए। जहां पर दोनों के बीच तकरार होने लगी। जिस पर राम कैलाश घर वापस लौट आया। राम कैलाश के पिता छोटेलाल का आरोप है कि रोहित कुमार और मोहित कुमार जीत लाल के यहां से लाठी डंडा लेकर दरवाजे पर बैठे उसके पुत्र राम कैलाश पटेल को बुरी तरह लाठियों से पीट दिया। जब वह जान बचाकर घर में घुस गया तो घर में घुसकर मारते हुए बाहर निकाल कर सीने और पेट तथा गुप्तांग में लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामकैलाश की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। जिसपर मृतक के परिजन नाराज हो गए। एडिशनल डीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा तथा एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया मौके पर पहुंच कर नाराज ग्रामीणों को समझाया तो तहरीर देने पर राजी हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राम कैलाश पटेल (45) चार भाइयों राजेश कुमार, उमेश कुमार, ओमप्रकाश से में सबसे बडा था।
सारे भाई अलग अलग रहते हैं। पिता छोटेलाल के पास दो बीघा जमीन है। वह अभी बंटवारा नहीं किए हैं। मृतक राम कैलाश पटेल के तीन पुत्रियां दो पुत्र हैं। जिसमें सबसे बडी किरन देवी, सोना देवी, पूनम देवी की शादी हो गई है। जबकि सूरज (15), सुजीत कुमार (10) अभी छोटे हैं। बताया गया है कि पिता की मौत पर बेटियां और बेटों तथा मृतक की पत्नी इसरौती देवी, माता ननकी देवी पिता छोटेलाल का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस एक को हिरासत में ले कर पूछ ताछ कर रही है। मृतक के पिता छोटेलाल ने मऊआइमा थाने में रोहित कुमार और रोहित कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।