टॉवर गिरने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : संवाद।
सलीम और आमिर को आई थीं ज्यादा चोटे
जगबंधनपुर गांव में निर्मणाधीन रिंग रोड के पास हाईटेंशन लाइन खींचते समय टावर गिरने से घायल सात मजदूरों में मोहम्मद सलीम और आमिर को अधिक चोटे आई थीं। दोनों प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल मजदूरों के अनुसार मशीनों से तार खींचने का काम किया जा रहा था। टावर गिरा तो कई मजदूर भागे और टावर की चपेट में नहीं आए। कुछ फंस गए थे। चीख-पुकार मचते ही काफी संख्या में लोग पहुंचे। सलीम के दबे पैर को किसी तरह निकाला गया। पुलिस ने एंबुलेंस की सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अन्य घायलों में पश्चिम बंगाल के जिला मालदा टाउन के कासिम पुत्र इदुवा, अनिरुद्ध सिंह पुत्र सत्तार शेख, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, पुतुल शेख पुत्र भद्दू शेख, सलीम व छोट्टन हैं।