फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत, पत्नी को बताए बिना दफनाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरायलाहुरपुर गांव में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस और उसकी पत्नी को सूचना दिए शव को लीलापुर गंगा घाट ले जाकर दफना दिया। पति की मौत की जानकारी पत्नी को मिली तो वह पुलिस को लेकर उस जगह पहुंच गई जहां शव को दफनाया गया था। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को खोदकर बाहर निकाला गया। घाट पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थरवई थाना क्षेत्र के कनेहटी, तारडीह गांव निवासी सोनू (21) पुत्र जहरी मजदूरी करता था। सोमवार को वह सरयलाहुरपुर बहन के यहां अपने भांजे की शादी में आया था। बुधवार को सुबह सोनू अपने घर जाने के लिए किसी भट्ठे के ट्रैक्टर से हनुमानगंज बाजार आ रहा था। सोनू ट्राली के बीच में खड़ा था। कुछ दूर चलने पर ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक मारा जिससे सोनू ट्रॉली के नीचे आकर कुचल गया। गंभीर गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी होने पर सोनू के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उसके शव को घर लेकर चले गए। परिजनों ने पुलिस और उसकी पत्नी को सूचना दिए बिना ही लीलापुर गंगा घाट पर शव को दफना दिया। शाम को भदोही के मानीपट्टी मायके गई पत्नी गुड़िया को जानकारी हुई तो वह रोते हुए ससुराल पहुंची। इस दौरान मायके वालों और पुलिस के साथ लीलापुर घाट पर पहुंचकर शव को खोदकर बाहर निकलवाया। एसओ संजय गुप्ता ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। एक पुत्र कार्तिक (2) है। इस दौरान पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें