फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जेसीबी से खोदाई के दौरान मिट्टी में दबकर एक मजदूर की मौत, करेली में पाइप लाइन बिछाते समय हुआ हादसा

Sun, 03 May 2026 01:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : करेली थाना क्षेत्र के मीरापुर ककरहा घाट के पास जेसीबी से खुदाई के दौरान एक मजदूर की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद जेसीबी चालक और ठेकेदार फरार हो गए।
विज्ञापन
करेली में मजदूर की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली थाना क्षेत्र के मीरापुर ककरहा घाट के पास जेसीबी से खुदाई के दौरान एक मजदूर की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद जेसीबी चालक और ठेकेदार फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है। पाइप लाइन बिछाने के लिए मीरापुर ककरहा घाट पर जेसीबी से खुदाई का कार्य चल रहा था। रविवार को दोपहर में खोदाई के दौरान मिट्टी में एक मजदूर दब गया। जब तक लोग समझ पाते दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक और ठेकेदार फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन



विज्ञापन

गुरु सेतुआ घाट सादियाबाद में सीवर लाइन बिछाने के दौरान मिट्टी खिसकने से श्रमिक प्रसाद पाल की दबने से मृत्यु हो गई। 15 फीट से अधिक गहराई में शव  मिट्टी में दब जाने के करण  दो  बैकहोलोडर से घटनास्थल के पास से मिट्टी हटवाई गई। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम लगी हुई है। 4 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद शव बरामद किया। मृतक गया प्रसाद पाल (45) वर्ष है। एक बेटी वंदना दो बेटे विशाल और विकास हैं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार के द्वारा दबाव बनाकर काम कराया जा रहा था, क्योंकि 5 से 7 दिन की मजदूरी ठेकेदार ने रोक रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें