फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: फूलपुर में लैब टेक्नीशियन की गला रेत कर हत्या, चाकू से गोदकर बेरहमी से मार डाला

Tue, 16 May 2023 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के फूलपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। फूलपुर में लैब टेक्नीशियन की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वह सरकारी आवास में अकेले ही रहा करता था। पुलिस जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के फूलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास में रहने वाले एक लैब टेक्नीशियन की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सुबह लोगों को वारदात की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


लेब टेक्नीशियन बबुल्लीराम जाटव (56) पुत्र पतिराज निवासी ग्राम सुरेरी थाना सुमेरी जिला जौनपुर का रहने वाला था। वह काल्विन अस्पताल प्रयागराज में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। लेब टेक्नीशियन की पत्नी का सात साल पहले देहांत हो गया था। तीन बच्चे हैं। सरकारी आवास में अकेले ही रहा करता था।

बबुल्लीराम की चाकू से वार कर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह, एसीपी फूलपुर मनोज कुमार सिंह और डीसीपी गंगानगर मौके पर पहुंचे और पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें