फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अंडर-18 एशियाई वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में कुशल सिंह का चयन

Sat, 11 Jul 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के वॉलीबॉल प्रशिक्षु कुशल सिंह - फोटो : स्रोत : बिजली विभाग
विज्ञापन
अंडर-18 एशियाई वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के प्रशिक्षु कुशल सिंह का चयन भारतीय टीम में हुआ है। चीन में यह प्रतियोगिता 12 से 18 जुलाई तक होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कुशल ने भुवनेश्वर में 16 जून से आठ जुलाई तक हुए चयन शिविर में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


अयोध्या निवासी कुशल अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दो साल से प्रशिक्षु हैं। वह ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र हैं। कुशल राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने साल 2024 में अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वहीं, 2025 में हुई अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शामिल हुए थे।


कुशल ने बताया कि वह कोच योगेश शर्मा से प्रशिक्षण हासिल करते हैं। पिता शंभूनाथ सिंह का दो साल पहले निधन हो चुका है और मां शशि सिंह गृहिणी हैं। दादा और ताऊ का भी निधन हो चुका है। पूरे परिवार का खर्च दादी यशोदा सिंह और ताई सुनीता सिंह को मिलने वाली पेंशन से ही चलता है। कुशल ने कहा कि पूरी कोशिश होगी कि देश के लिए पदक जीतकर ही वापस आएं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुशल सिंह का चयन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव, उपक्रीड़ा अधिकारी मनीष गुप्ता, कोच योगेश शर्मा और आशीष यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, विद्या भारती के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राममनोहर, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह और विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने भी उनके चयन पर खुशी जताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें