फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार होगी कुंभ गाथा, शोथार्थियों को मिलेगी मदद

विज्ञापन
Kumbha story will be ready, help will be provided to the exploited
विज्ञापन
तैयार होगी ‘कुंभ गाथा’, शोधार्थियों को मिलेगी मदद
विज्ञापन

0 मंडलायुक्त ने अफसरों को दिया निर्देश, परंपराओं-संस्कृतियों का भी होगा समावेश
प्रयागराज। कुंभ-2019 के आयोजन की पूरी रिपोर्ट तैयार करने की कवायाद शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट में तैयारियों, योजनाओं, प्रशासनिक पक्ष के अलावा परंपराओं-संस्कृतियों का भी समावेश होगा। मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने बृहस्पतिवार को बैठक में सभी संबंधित विभाग के अफसरों को निर्देश दिया। यह रिपोर्ट वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी। इससे शोधार्थियों को काफी मिलने की बात कही जा रही है।
रिपोर्ट में कुंभ के दौरान हुई तैयारियों, फैसलों, सुरक्षा के उपायों, स्वच्छता आदि पर विस्तार से जानकारी होगी। मंडलायुक्त ने कुंभ के महत्व तथा रिपोर्ट को शैक्षणिक मंच पर भी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट को शिक्षापरक रूप देकर शोध करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक विषय के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने अफसरों को इसके लिए तथ्य एकत्रित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विस्थापित संस्थाओं को 25 को आवंटन
प्रयागराज। संगम के किला की तरह आ जाने, कटान तथा दलदल की वजह से मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर जमीन कम हो गई है। इसकी वजह से दशाश्वमेध मार्ग, गणपति मार्ग तथा संगम लोवर मार्ग की कई संस्थाओं को दूसरी जगह जमीन दी जाएगी। ऐसी संस्थाओं को 25 दिसंबर को जमीन आवंटित की जाएगी।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें