फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनल मानसिंह ने ओडिसी नृत्य से दिया स्वच्छ भारत का संदेश

Sun, 24 Feb 2019 01:52 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना पद्मविभूषण सोनल मानसिंह ने शनिवार को संकल्प से सिद्धि के भावों को नृत्य में पिरोया। स्वच्छ भारत अभियान को समर्पित अपनी नृत्य प्रस्तुति से उन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा स्पिक मैके की ओर से सेक्टर- चार स्थित त्रिवेणी मंच पर शनिवार की शाम सोनल मानसिंह के पहुंचने पर तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने अपने नृत्य के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान को कामयाब बनाने का संदेश दिया।

विज्ञापन


कामाख्या कलापीठ के कलाकारों ने उनके साथ प्रस्तुति दी। इनके बाद पद्मभूषण प्रभा अत्रे ने गायन पेश किया। उन्होंने राग मधुवंती में निबद्ध बंदिश से शुरुआत की। उनके सुरों का सम्मोहन छाया रहा। तबले पर माधव मोदक, हारमोनियम पर प्रॉमिला मुखर्जी, तानपूरे पर अश्विनी मोदक ने संगत की। संचालन निर्मला यमदाग्नि और अशी केसरवानी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें