फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: प्रवासी भारतीय पहुंच रहे हैं संगम, किया पूजा अर्चना

Thu, 24 Jan 2019 09:50 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
NRI
विज्ञापन
कुंभ की भव्यता देखने लगभग 3200 प्रवासी भारतीय प्रयागराज आएंगे। प्रशासन ने इनकी सुरक्षा के लिए पूरा चाक चौबंद किया है। प्रवासी भारतीयों के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संगम नोज, अक्षयवट, पातालपुरी, टेंट सिटी आदि स्थानों पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी स्थलों पर मेटल डिक्टेक्टर, बैगेज स्कैनर, बम निरोधक दस्ते मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन


डिप्टी एसपी करेंगे इस्कोर्ट, हर बस में सब इंस्पेक्टर रहेंगे
प्रवासी अतिथियों को सकुशल प्रयागराज में कुंभ क्षेत्र तक लाने के लिए 80 लक्जरी बसों की व्यवस्था की गई है। हर दस बस पर एक इस्कोर्ट की व्यवस्था की गई है। हर बस पर एक सब इंस्पेक्टर के साथ चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

वाराणसी से प्रयागराज तक 'हाई अलर्ट रूट 
प्रवासी भारतीयों के वाराणसी से प्रयागराज तक के रूट पर 'हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पूरे मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ सभी थानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सभी जिलों के एसपी को इस बारे में शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं। आबादी वाले क्षेत्रों में जरूरत के हिसाब से बैरीकेडिंग भी कराने को कहा गया है। प्रवासी भारतीयों के कुंभ भ्रमण का कार्यक्रम कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 12 सीओ और 100 दरोगाओं की एक टीम बुधवार को ही वाराणसी पहुंच गई। ढाई हजार के लगभग सिपाही भी हैं। प्रवासी भारतीयों की प्रत्येक बस की सुरक्षा एक दरोगा नेतृत्व में पुलिस टीम करेगी।

 
विज्ञापन

NRI
संगम नोज पर प्रवासी भारतीय दल के स्नान के लिए भव्य तैयारी की गई है। प्रवासीय भारतीय कुंभ शटल बस से अरैल पहुंच गए हैं। मौके पर प्रवासीय भारतीयों के लिए खास इंतजाम किया गया है। प्रवासीय भारतीयों के स्वागत के लिए खास व्यवस्था की गई है। यहां बाजा बजाकर उनका स्वागत किया गया।

इलाहाबाद जंक्शन पहुंचा प्रवासी भारतीयों की स्पेशल ट्रेन का रैक लग गया है।प्रवासी भारतीय टुकड़ों में संगम नोज पर पहुंच रहे हैं। ये लोग पहले अक्षयवट, सरस्वती कूप और लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन कर संगम पहुंच रहे हैं। मौके पर कैलिफोरर्निया का एक दल संगम पहुंचा हुआ है। ये लोग प्रतापगढ़ के मूल निवासी हैं। इन्होंने कुंभ के साथ योगी और मोदी सरकार की तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें