महाशिवरात्रि पर्व पर झूंसी की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन सेक्टर-16, 17 में खड़े कर सकते हैं। अखाड़ों की रवानगी के बाद खाली हुए गंगा पार के इस इलाके में दो बड़ी पार्किंग महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए बनाई गई है। डीआईजी ने बताया कि हर कोई संगम पर ही पहुंचना चाहता है। इस आस्था को देखते हुए संगम के नजदीक पार्किंग बनाई गई है, ताकि श्रद्धालु आसानी से त्रिवेणी के तट पर पहुंच सकें।