फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में आजः 06 फरवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Wed, 06 Feb 2019 12:35 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

Kumbh(कुंभ) में इस बार कई  इतिहास रचा जा रहा है। मौनी अमावस्या पर 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। 24 जनवरी को कुंभ मेला क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय पहुंचे। कुंभ में 29 जनवरी को एक और इतिहास रचा गया। पहली बार लखनऊ से बाहर कुंभनगरी में आयोजित की गई प्रदेश कैबिनेट की पहली  बैठक में दुनिया के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई। 31 जनवरी को कुंभ मेले में विहिप की धर्मसंसद में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए तो धर्मसंसद के आखिरी दिन 1 फरवरी को राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। मोहन भागवत ने मोदी सरकार को छह माह का समय दिया।

विज्ञापन


कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है।

आज महाकुंभ का 23वां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1-अग्रि अखाड़ा में 11 सौ ब्रह्मचारी आज लेंगे दीक्षा।
2- कुंभ के तुलसी मार्ग पर प्रयाग सेवा समिति की शिविर में सम्मान समारोह।
3- मेला क्षेत्र के सेक्टर 16 बजरंग मुनि उदासीन शिविर में बिंदू महाराज का आगमन आज।
4- अक्षयवट मंच के सेक्टर 4 पर आदिवासी लोकनृत्य नरेश, भोजपुरी एसपी चौहान, अमृत कुंभ कथक बैले विशाल कृष्णा, नेपाल की रामलीला जनकपुर धाम समिति की प्रस्तुति 5.30 से 9.30 बजे तक।
विज्ञापन

5- भारद्वाज मंच के सेक्टर 6 भरत नाट्यम सुश्री देवयानी, छाऊ लोक नृत्य सृष्टिधर महतो, आल्हा फौजदार सिंह, गंगा बैले कबिता ठाकुर, भोजपुरी मनोज मिहिर की प्रस्तुति 5.30 से 9.30 बजे तक।
6- यमुना मंच सेक्टर 17 पर सितार वादन ध्रुव मिश्र, अवधी लोकगायन सुश्री माधुरी वर्मा, भजन विनम्र शुक्ला, ब्रज के लोक नृत्य, बाज बहादुर चंद नाटक अमित सक्सेना की प्रस्तुति 5.30 से 9.30 बजे तक।
7- सरस्वती मंच सेक्टर 13 में लोक गायन धनु लाल गौतम, भोजपुरी गायन डॉ. गोपाल मिश्र, भजन डा. विशेष नारायण, कजरी रागिनी चंद्रा, रश्मिरथी नाटक संत श्रीवास्तव की प्रस्तुति 5.30 से 9.30 बजे तक।
विज्ञापन

8- प्रदेश के राज्य मंत्री समाजकल्याण,एससी-एसटी कल्याण मंत्री गुलाब देवी विभागीय कर्मचारियों के साथ आज सर्किट हाउस में करेंगी बैठक 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें