भजन गायिका रागिनी तराड़े के सुर से मंगलवार की शाम अक्षयवट मंच यादगार बन गया। सेक्टर चार स्थित अक्षयवट मंच पर जैसे ही होशगांबाद की रागिनी ने छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाइके... की प्रस्तुति की तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
श्रोतागण गानों पर झूमने लगे। इनके उत्साह को देखते हुए भजन गायिका ने फिर सूफी कव्वाली की मनोहारी भजन आज की ये शाम मेरे राम जी के नाम सुमधुर भजन दर्शकों को सुनाई। इसी तरह शंभु जटाधारी कमाल हो, श्याम तेरे नाम के दीवाने ... जैसे एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इसी तरह मंच पर आए कलाकारों ने अपने संगीत की धुनों का जाूद बिखेरा। इसी दौरान गाजीपुर से आए जीवनराम ने अपने साथियों के साथ धोबिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति की। उन्होंने गोदाय लिया हम सखी दर्शकों के सामने पेश किया।