फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ क्षेत्र में लाया जाएगा देश की छोटी नदियों का जल, शुरू होगी न्याय यात्रा

Wed, 23 Jan 2019 08:30 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की छोटी नदियों को बचाने के लिए कुंभ क्षेत्र से न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा को नदी गणतंत्र (रीवर डेमोक्रेसी) नाम दिया गया है। छोटी नदी बचाओ अभियान के तहत यहां सेक्टर 6 अनंत माधव मार्ग पर शिविर स्थापित किया गया है। इसमें एक माह तक नदियों के संरक्षण की योजनाएं बनेंगी और मेले में जुटे 20 लाख कल्पवासियों को छोटी नदियों- ताल तलैय्या बचाने के अभियान में सक्रिय रूप से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए वृहद कार्ययोजना तैयार हुई है।

विज्ञापन


अभियान के राष्ट्रीय संयोजक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिलों की फैक्ट्रियों का प्रदूषित कचरा छोटी नदियां गंगा और यमुना में भारी मात्रा में लेकर आ रही है। जिससे गंगा और यमुना का जल प्रदूषित हो रहा है। नदी गणतन्त्र अभियान के जरिए देश भर की छोटी नदियों का जल कुंभ क्षेत्र में मंगाया गया है। कलश में जल और मिट्टी शिविर तक लाई जाएगी। शिविर में छोटी नदियों की वर्तमान हालत की कथा भी सुनाई जाएगी। संयोजक ने बताया कि कानपुर, हमीरपुर, बांदा,  झांसी, रीवां, झारखंड, दिल्ली समेत कई इलाकों से लोग जल कलश लेकर आएंगे। कानपुर से 23 जनवरी को यह यात्रा शुरू होगी और 24 जनवरी को कुंभ मेले में प्रवेश करेगी।

पांडु, रामगंगा, रिन्द नदी का जल कलश राष्ट्रीय संयोजक के साथ स्वीडन से आये वसुधैव कुटुम्बकम संस्था के निदेशक और मशहूर आर्टिस्ट एके डगलस, बार काउंसिल के सदस्य, प्रोफेसर, वकील और किसानों की टीम लेकर आएगी। इसी तरह कई और छोटी नदियों का जल यहां पहुंचेगा। इन नदियों की वर्तमान स्थिति के विषय में सन्तों, सरकार को और देश-विदेश के चित्रकारों/ साहित्यकारों को सौंपा जाएगा। जल पुरुष  राजेन्द्र सिंह इस अभियान में शामिल होने कुम्भ नगर आएंगे। इसके अलावा सन्त सींचेवाल, चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा, पद्मश्री अनिल जोशी, पद्मश्री गिरिराज किशोर समेत जल प्रेमी सज्जन यहां आएंगे। जल कलश यात्रा में आर्य शेखर, रमन त्यागी, कृष्णपाल सिंह, गिरिजेश पांडेय, अजय शुक्ल समेत अन्य नेताओं की अगुवाई में कलश यात्राएं छोटी नदियों के शिविर में पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें