फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला 2019: सतानन धर्म के खिलाफ हो रही साजिश: स्वामी निश्चलानंद

Tue, 12 Feb 2019 05:32 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
nishchhalanand
विज्ञापन

पुरीपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने सनातन धर्म के खिलाफ साजिशों की आशंका जाहिर करते हुए उससे सर्तक रहने की बात कही है। उन्होंने देश के राजनैतिक दलों की भूमिका पर भी नाखुशी जताते हुए लोगों से उनसे भी सावधान रहने को कहा।

 

कुंभ स्थित शंकराचार्य शिविर में चल रहे राष्ट्ररक्षा अधिवेशन के आखिरी दिन सोमवार को शंकराचार्य निश्चलानंद ने कहा राष्ट्र उत्कर्ष के नाम पर वर्तमान राजनैतिक दल घड़ियाली आंसू बहाते हैं लेकिन उनसे लोगों को सावधान रहकर देश के लिए काम करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर सनातन धर्म और संस्कृति के खिलाफ साजिशें चल रही हैं। देश का जनतंत्र परोक्ष रूप से दूसरे धर्म एवं संप्रदायों की कठपुतली में तब्दील हो चुका है।

विज्ञापन


राजनैतिक दल इसी वजह से देश के मान बिंदुओं के साथ खिलवाड़ करते जा रहे हैं। उन्होंने मौजूदा राजनैतिक स्थितियों पर चिंता जताई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, सुधा शर्मा, स्मिता भंडारी, प्रशांत मिश्रा, देवेंद्र शर्मा आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें