डाक विभाग ने मौनी अमावस्या पर्व पर किन्नर अखाड़ा पर विशेष प्रथम दिवस आवरण जारी किया है। अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने विशेष आवरण का विमोचन किया। किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने विशेष डाक आवरण जारी किए जाने पर प्रसन्नता जताई।
उन्होंने डाक अफसरों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर पोस्ट मास्टर जनरल सुबेंदु स्वाई और प्रवर अधीक्षक डाकघर संजय डी अखाड़े भी मौजूद रहे। डाक अफसरों ने सोमवार देर रात आयोजित कार्यक्रम में बताया कि भारतवर्ष में पहली बार किन्नर अखाड़े पर विशेष आवरण जारी किया गया है। संचालन फिलेटलिक ब्यूरो के प्रभारी राजेश वर्मा ने किया।
अरैल स्थित सेक्टर १८ में आयोजित कार्यक्रम में संगम फिलेटलिक क्लब के अध्यक्ष अशोक मित्तल, सचिव मो. गुलरेज, प्रयाग फिलेटलिक सोसाइटी के राहुल गांगुली, एपी गुप्ता, रिसादुल इस्लाम, मो. शारिक, डाक विभाग के ज्ञानेंद्र प्रजापति, पीसी तिवारी, अतुल विश्वकर्मा, दीपक कुमार, नवीन श्रीवास्तव, कमल पांडेय, प्रमोद राय, राजेश सिहं, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे।